फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में 15 जून से जय कंडोलिया महोत्सव

पौड़ी नगर मुख्यालय में 15 जून से आयोजित होने जा रहे जय कंडोलिया महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोककलाओं और विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम रहेगी। मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने महोत्सव की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। विशेष आकर्षण के रूप में उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। नगरवासियों में महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है और आयोजकों को बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें