प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कल भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। प्रदेशभर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदीयाल भी यहां पहुंच चुके है। इस दौरान उन्होंने खेल मैदान में खेल रहे छोटे बच्चों से मुलाक़ात की कांग्रेस जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के प्रमुख मुद्दों में प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल संकट, सड़कों की दुर्दशा, शिक्षा व्यवस्था, स्थायी राजधानी गैरसैंण, पेपर लीक प्रकरण, अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार, अग्निपथ योजना तथा महिलाओं और दलितों पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना शामिल है।