भगवान विश्वकर्मा जयंती पर बुधवार को कारखानों समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों में पूजा-अर्चना की गई। एसएसपी पीएन मीणा ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर शस्त्र पूजन किया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा का पूजन न केवल कार्य कौशल बल्कि समर्पण को भी बढ़ावा देता है। वहां एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी आदि थे। हल्द्वानी डिपो के तिकोनिया स्थित वर्कशॉप में एआरएम संजय पांडे के साथ वर्कशॉप इंचार्ज सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र जोशी आदि ने पूजा-अर्चना कर हवन किया। काठगोदाम डिपो परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। यहां एआरएम गणेश पंत, फोरमैन मनोज पांडे, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, कर्मचारी नेता कमल पपनै आदि थे। राजकीय मेडिकल कालेज, डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल और स्वामीराम कैंसर संस्थान में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। वहां प्रभारी प्राचार्य डॉ.पंकज सिंह, वित्त नियंत्रक सूर्य प्रताप सिंह, स्वामीराम कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. केके पांडे मौजूद रहे। डहरिया स्थित आईटीआई परिसर में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनों व कलपुर्जाें की पूजा-अर्चना की गई। वहां उप निदेशक मोहन सिंह मेहरा, रोहित वर्मा, मंजू पांडे, रेखा दुर्गापाल आदि थे।