जमरानी बांध परियोजना में स्थानीय युवाओं के वाहनों को खनन कार्य में लगाने और अन्य ग्रामीणों को भी निर्माण कार्य में रोजगार देने के लिए सोमवार को ग्रामीणों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने रोजगार न देने का आरोप लगाते हुए विभाग और जमरानी बांध निर्माण कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार देना ही होगा।