रामपुर तिराहा गोलीकांड समेत खटीमा और मसूरी गोलीकांड के दोषियों को सजा देने और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और लद्दाख के सभी आंदोलनकारियों को भी रिहा करने की मांग की। बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान शहीद पार्क से लखनपुर चुंगी तक जुलूस निकाला। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि तीन दशक से अधिक समय के बाद भी रामपुर तिराहा, खटीमा और मसूरी गोलीकांड के दोषियों को सजा नहीं मिली है। यहां चंद्रशेखर जोशी, पुष्कर दुर्गापाल, कमला जोशी, योगेश सती, डीडी सती, पान सिंह नेगी, ललित रावत, रईस अहमद, फैजल खान आदि मौजूद रहे।