फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल: जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ लोगों में गुस्सा, डीडीए से बाहर करने की मांग कर दिया धरना

जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ बृहस्पतिवार को भीमताल में व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने कहा कि भीमताल में प्राधिकरण गरीगों को लूट रहा है। प्राधिकरण के अधिकारी बड़े पूंजीपतियों, सत्ताधारियों के अवैध निर्माण आंख बंद कर होने दे रहे हैं। गरीब लोगों के नक्शे तक पास नहीं हो पा रहे हैं। प्राधिकरण अधिकारी लोगों को मकानों के ध्वस्तीकरण का नोटिस देकर उन्हें डरा रहे हैं। व्यापारी सौरभ रौतेला ने कहा कि भीमताल में गरीब एक कमरे का मकान तक नहीं बना पा रहा है, दूसरी ओर जगह-जगह अवैध निर्माण पर प्राधिकरण चुप है। उन्होंने प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग की। राज्य आंदोलनकारी बीडी पलड़िया ने कहा कि भाजपा के हल्द्वानी मेयर खुद ही प्राधिकरण पर भष्ट्राचार के आरोप लगा चुके हैं। इसके बाद भी सरकार भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। लोगों ने सीएम से भीमताल में प्राधिकरण समाप्त करने और स्थानीय लोगों का नक्शा पास कराने के लिए ज्ञापन भेजा। इस दौरान देवेंद्र सिंह फर्त्याल, नीरज कुमार मोनू, गुंजन रौतेला, आशा आर्या, जीवंती आर्या, जीवन पलड़िया, समीर नायक, नरेश कुमार, मनोज रावत, कुंदन सतवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें