हल्द्वानी शहर के मुखानी स्थित ग्रामीण बैंक चोपड़ा चौराहा के निकट से पुलिस ने बुधवार की रात छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से काफी संख्या में आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, चेक बुक, एटीएम, फर्जी सिम आदि बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि यह सभी लोग बैंकों में चालू खाता खुलवाते थे और 15 दिन के अंदर ही उसमें साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर कर उसे निकाल लेते थे। इसके अलावा कुछ चिट फंड कंपनियां भी इसमें अपना पैसा इन्वेस्ट करती थी।