फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्लान तो बना दिया, व्यवस्थाएं नहीं जुटा पाया प्रशासन; रूसी टू में सड़कों पर लगे हैं मिट्टी के ढेर

हीरा मेहरा Updated Sun, 30 Mar 2025 10:38 AM IST

नैनीताल में व्यवस्थाएं जुटाने से पहले ही प्रशासन ने अस्थायी पार्किंग का संचालन शुरू करा दिया है। रूसी बाईपास पर नाली का काम होने के कारण सड़क किनारे मिट्टी के ढेर लगे हैं। वहीं अस्थायी पार्किंग स्थलों पर प्रशासन मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। शुक्रवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने पर्यटन सीजन को लेकर बैठक कर अस्थायी पार्किंग स्थलों को सक्रिय करने व शटल बस चलाने के निर्देश दे दिए हैं। शनिवार को पुलिस ने अस्थायी पार्किंग स्थल रूसी बाईपास व नारायण नगर में मोर्चा संभाल लिया है। वहीं जिला पंचायत की टीम भी मौके पर जम गई। अस्थायी पार्किंग स्थलों पर प्रशासन मूलभूत सुविधाएं नहीं जुटा पाया। इसके चलते वहां ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रूसी बाईपास पर सड़क किनारे नाली का काम होने के कारण मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। वहीं लाइट और पानी की व्यवस्था नहीं है। यही नहीं रूसी टू में बने शौचालय में भी गंदगी फैली है। वहीं यात्री प्रतीक्षालय में भी सफाई नहीं है जिससे पर्यटन कारोबारियों में नाराजगी है। इस मामले में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए व्यवस्था लागू कर दी है। अस्थायी पार्किंग स्थल पर सफाई और पानी की व्यवस्था के लिए जिला पंचायत को निर्देशित कर दिया है। नाली के काम के कारण सड़क पर फैली मिट़्टी को लोनिवि की ओर से हटवाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें