होटल नमः की ओर से नैनीताल में सांता रैली निकाली गई। इस दौरान मशकबीन की धुन में सैलानी और सांता झूमते नजर आए। साथ ही छोलिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। यहां पहुंचे पर्यटकों ने सांता के साथ सेल्फी लेकर गिफ्ट भी पाए। सोमवार को होटल परिसर से रैली का आयोजन किया गया। मल्लीताल, माल रोड होते हुए तल्लीताल में रैली का समापन किया गया। इस बीच रैली में पर्यटकों ने भी बढ़ चढ़कर भागीदारी की। रैली में ईसाई और कुमाऊंनी संस्कृति का संगम देखने को मिला। रैली में सांता क्लॉज के साथ पर्यटकों ने भी जमकर नृत्य किया। इस मौके पर जीएम नरेश गुप्ता, अरशद, आशुतोष, बिशन, महेश, हर्षिता, उमेश, कपिल, सुनील, प्रतीक आदि मौजूद रहे।