फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त को रामलीला मैदान में हुई जनसभा के बाद जनसभा स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को सत्याग्रह मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने इसे सामाजिक भेदभाव और जातिगत मानसिकता के खिलाफ लोकतांत्रिक विरोध बताया। मार्च की शुरुआत मंगल पड़ाव स्थित आंबेडकर पार्क से हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता मार्च करते हुए नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचे, जहां मार्च का समापन हुआ। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सार्वजनिक स्थान किसी व्यक्ति की जाति या सामाजिक पहचान से अपवित्र नहीं होता। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता और गरिमा के साथ जीने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी भाईचारे और सामाजिक समरसता की पहचान है। यहां नफरत और भेदभाव की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि खरगे जी देश के वरिष्ठ संवैधानिक नेता हैं और उनके सम्मान का सवाल सामाजिक समानता से भी जुड़ा है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि मुद्दा भाजपा-कांग्रेस से आगे बढ़कर सामाजिक सम्मान और संविधान का है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें