फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हल्द्वानी में भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला फूंक किया प्रदर्शन

गायत्री जोशी Updated Mon, 05 Jan 2026 07:14 PM IST

हल्द्वानी में भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया। रविवार को बुद्ध पार्क में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस का पुतला फूंका। इस दौरान हुई सभा में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है। कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे अत्यंत संवेदनशील विषय पर लगातार तथ्यहीन, भ्रामक और घृणित राजनीति कर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर बेबुनियादी आरोप लगा जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि कांग्रेस के पास इस मामले से जुड़े ठोस सुबूत हैं तो सार्वजनिक बयानबाजी के बजाय न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत करने चाहिए। वहां प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, विधायक सरिता आर्य, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, गणेश साह आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें