फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भीमताल में पार्किंग के लिए व्यापारियों ने नारेबाजी कर जुलूस निकाला

भीमताल में पार्किंग स्थल का निर्माण नहीं किए जाने से नाराज व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने सोमवार को जिला प्रशासन और प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीडीओ कार्यालय तक जुलूस निकाला। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन सीडीओ कार्यालय में सौंपा। व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, देवेंद्र सिंह चनौतिया, पंकज जोशी, मनोज भट्ट, रामपाल सिंह गंगोला, अनिल चनौतिया, प्रेम कुल्याल और दीपक वर्मा ने कहा कि सीएम घोषणा के बाद भी पार्किंग का निर्माण नहीं किया जाना प्रशासन और प्राधिकरण की लापरवाही को दिखाता है। कहा कि पार्किंग स्थल का निर्माण नहीं होने के कारण शहर में रोज जाम की समस्या बनी रहती है। व्यापारियों ने कहा कि पार्किंग स्थल निर्माण की समस्या हल नहीं की गई तो तीन जनवरी को भीमताल बाजार बंद रखा जाएगा। साथ ही घर-घर जाकर नगर पालिका चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की जाएगी। इस दौरान प्रवीण पटवाल, नीरज कुमार मोनू, भूपेंद्र कनौजिया, नितेश बिष्ट, सुनीता पांडे, गुंजन रौतेला, भास्कर भगवाल, मोहित पडियार, विनीत जोशी, आशु पाठक, लवेंद्र रौतेला, भानु लोशाली, सीमा टम्टा, आशा उप्रेती, आशा आर्या, निर्मला आर्या, अरुण लोशाली, शरद पांडे, विक्रम जीना, ज्योति पुरी, हिमांशु रौतेला, शुभम नैनवाल, रवि कुमार, प्रकाश आर्या आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें