फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: जलभराव से निपटेंगे अफसर, एडीएम ने आपदा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने नगर निगम सभागार में नगर निगम व नगर पालिकाओं के अधिकारियों के साथ आपदा पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें जिले के 92 अधिकारियों की ओर से विभिन्न नगर क्षेत्रों के निरीक्षण के बाद प्रस्तुत आख्या रिपोर्ट की समीक्षा की गई। रिपोर्ट में नालों और नालियों में अतिक्रमण, कूड़े के जमाव और जलभराव पर चर्चा की गई। इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि मानसून के दौरान जलभराव एवं अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न होने वाली आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक दो वार्डों में एक अधिकारी की तैनाती की गई है। उक्त अधिकारी क्षेत्र की निगरानी के साथ समय से पूर्व सफाई, अतिक्रमण हटाने व अन्य आवश्यक तैयारियों को गति दे रहे हैं। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सभी वार्डों में नाले-नालियों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस जगह जानबूझकर कूड़ा डाला जा रहा है, वहां सीसीटीवी कैमरे लगाकर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें