फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: द कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक में शॉर्ट सर्किट से धधकी आग

गायत्री जोशी Updated Mon, 09 Mar 2026 02:12 PM IST

हल्द्वानी के रामपुर रोड पर टीपीनगर के पास स्थित द कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक के रिकॉर्ड रूम में रविवार शाम साढ़े चार बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वहां रखे कागजात जल गए। दमकल के दो वाहनों ने एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैंक कर्मियों ने अधजले कागज बटोरे। टीपीनगर चौराहा से गुजरने वाले लोगों रविवार शाम अचानक बैंक के अंदर धुआं निकलता दिखाई दिया। सूचना पर सीएफओ गौरव किरार के साथ ही डेढ़ दर्जन से ज्यादा दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आसपास की दुकानों को खाली कराया गया। इसी बीच बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक हरीश चंद्र शाह और शाखा प्रबंधक वीरेंद्र सिंह भी अपने स्टाफ के साथ पहुंचे। फायर कर्मियों ने धुआं निकालने के लिए सबसे पहले सड़क की तरफ खुलने वाली खिड़कियों के शीशे तोड़े। बैंक का चैनल खुला तो पूरा परिसर धुएं से भर चुका था। रिकॉर्ड रूम धधक रहा था। तत्काल ही बड़े वैक्यूम की मदद से पहले धुआं बाहर निकाला और फिर रिकॉर्ड रूम में पानी की बौछार की गई। इसी बीच बैंक और फायरकर्मियों ने बैंक से दस कंप्यूटरों को बाहर निकाला। एक घंटे की मशक्कत के बाद रिकॉर्ड रूम की आग बुझाई जा सकी। इसके बाद स्ट्रांग रूम में देखा गया। वहां आग की लपटें नहीं पहुंच पाई थी। एटीएम कक्ष भी सुरक्षित था। रिकॉर्ड रूम में रखी बैटरी, इन्वर्टर और अन्य इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस जल चुके थे। साढ़े छह बजे तक आग पूरी तरह से बुझी तो अंदर से सारा सामान निकाला गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें