फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 192वें वर्ष से हिंदू मुस्लिम साथ मनाते हैं त्योहार, आपसी सौहार्द्र की मिसाल है पुराना बाजार की खड़ी होली

पिथौरागढ़ में अष्टमी पर्व पर पुराना बाजार में होली का चीर बंधन हो गया है। होलाष्टक कमेटी की ओर से रई से चीर की लकड़ी लाकर होली चौक पर उसे गाड़ा गया। इस दौरान होल्यारों ने खड़ी होली गायन कर समा बांध दिया। पुराना बाजार में पिछले 192वें वर्ष से धूमधाम के साथ खड़ी होली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग बढ़चढ़ कर भागीदारी करते हैं। होली पर्व पर ऐसी आपसी सौहार्द्र की मिसाल बहुत कम देखने को मिलती है जहां हिन्दू होली के रंग घोलते हैं तो मुस्लिम समुदाय के लोग अबीर उड़ाते हैं। अष्टमी पर्व पर शुक्रवार को होली चौक से होल्यार ढोल-नगाड़ों के साथ अबीर उड़ाते कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा, तुम तो भई तपवान कालिका कलयुग में अवतार लियो की होलियां गाते हुए चीर के लिए लकड़ी लेने गए। चीर बंधन के बाद होल्यारों ने खड़ी होली का गायन किया गया। यहां 13 मार्च को होलिका दहन तक रात भर होली गाई जाएंगी। सीमांत जिले के अन्य जगहों पर रंगभरी एकादशी के बाद खड़ी होली पूरे शबाब पर आ जाएंगी। इस मौके पर होलाष्टक कमेटी के अध्यक्ष त्रिभुवन लाल शाह, उमेश लाल शाह, दिनेश पंत, सूरज थापा, अनिल मेहरा, हर्षमोहन पंत, अख्तर अली, अकबर खान समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें