सात साल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के दसवें दिन खुला रयान इंटरनेशनल स्कूल दोबारा 25 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। सोमवार को जैसे ही स्कूल खुला, कई अभिभावकों ने स्कूल कैंपस में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए। गुरुग्राम प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए रयान स्कूल को दोबारा 25 सितंबर तक बंद करने का आदेश दे दिया।