कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह नेगी आर्मी कैंप में उत्तरकाशी के युवाओं की भर्ती। शुक्रवार को भी चमोली जिले की विभिन्न तहसीलों के 1110 युवाओं ने प्रतिभाग किया। करीब 60 फीसदी युवा ही निर्धारित समय में दौड़ को पूरा कर पाए। दौड़ में बाहर हुए युवा अगली बार के लिए और मेहनत करने का संकल्प लेकर वापस लौटे। शनिवार को उत्तरकाशी के युवाओं की भर्ती रैली है, जिसके लिए देर शाम तक युवाओं का कोटद्वार पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।