श्री राम लीला कमेटी मालवीय उद्यान, गढ़ श्री रामलीला कमेटी आमपड़ाव और श्री बाल रामलीला कमेटी सिद्धबली मार्ग की ओर से ग्रास्टनगंज स्थित दशहरा मैदान में दशहरा मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में तीनों रामलीला कमेटियों द्वारा रावण के एक-एक पुतले जलाए गए। इससे पूर्व राम-रावण युद्ध का भव्य मंचन किया गया। दशहरा मेले में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। कोटद्वार भाबर के कण्वाश्रम और लैंसडौन में भी रावण का पुतला जलाया गया।