फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार झंडा चौक पर गूंजा भारत माता की जय... कर्नल सोफिया का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

भाजपा मंत्री विजय शाह के बयान के विरोध में कोटद्वार में कांग्रेस का प्रदर्शन। पुतला दहन कर की गई गिरफ्तारी की मांग। प्रदर्शन के दौरान “भारत माता की जय”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, देश की बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, भाजपा मंत्री विजय शाह मुर्दाबाद, जैसे नारों से आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने मंत्री विजय शाह की टिप्पणी को देश की एकता और बेटियों के सम्मान पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे जांबाज़ सैनिक देश का गौरव हैं, जिनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि यह टिप्पणी न केवल सेना में सेवा देने वाली बेटियों का अपमान है, बल्कि भारतीय सेना के मनोबल को भी ठेस पहुंचाती है। वक्ताओं ने एक स्वर में मंत्री की गिरफ्तारी और तत्काल बर्खास्तगी की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें