अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कोटद्वार में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। छात्रों ने उत्साह के साथ परीक्षा में हिस्सा लिया। अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप परीक्षा गढ़वाल के चार केंद्रों कोटद्वार, उत्तरकाशी, श्रीनगर और गोपेश्वर में कराई गई। जबकि कुमाऊं के छह केंद्रों हल्द्धानी, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वरप में रीक्षा स्थान चयनित किए गए।