गन्ना विकास समिति ज्वालापुर के चुनाव में 11 सीटों पर मतदान जारी। शाम को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव के लिए पुलिस बल तैनात है। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सीतापुर ज्वालापुर में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदाता अपनी वोट का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद मतों की गिनती की जाएगी। मतों की गिनती करने के बाद निर्वाचित डेलीगेट के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी मोर्चा संभाल रखा है। मतदान और चुनाव परिणाम आने तक पुलिस बल तैनात रहेगा। मुख्य उद्यान अधिकारी और चुनाव अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। मतदान के बाद आज ही शाम को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।