कांवड़ मेला संपन्न होते ही कुंभ की तैयारियों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने में जुटा मेला प्रशासन। बारिश के बीच मेलाधिकारी ने अनेक क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा। अधिकारियों को निर्देश- समय से पूरे हो सभी काम, सभी कार्यो की प्रगति की निरंतर होगी समीक्षा।