फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया मंत्री के पति खिलाफ कोतवाली में धरना-प्रदर्शन

हरिद्वार जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग के लिए ज्वालापुर कोतवाली परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। मुकदमा दर्ज करने की मांग के लिए कोतवाली में पत्र भी दिया गया। साथ ही अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच की मांग भी दोहरायी। इस दौरान जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग और वरिष्ठ नेता वरुण बालियान ने कहा कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की ओर से बिहारी मूल की महिलाओं के लिए की गई अभद्र टिप्पणी निंदनीय है। यह महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला है। कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा, शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक न्याय नहीं मिलना सरकार की विफलता को दर्शाता है। वहीं, सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद प्राप्त महिला नेत्री के पति की ओर से महिलाओं के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग भाजपा के लोगों की मानसिकता को बताता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें