फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की हरिद्वार में बैठक, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

रेनू सकलानी Updated Sat, 25 Oct 2025 06:50 PM IST

उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक जनपद हरिद्वार में की गई। प्रदेश महामंत्री श्रीमती ममता बदल के नेतृत्व में शहर परियोजना कार्यालय में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एकत्रित हुई। शहर अध्यक्ष सारिका शर्मा द्वारा बताया गया कि परियोजना में ऑडिट चल रहा था। जिसका की सभी बहनों ने आज विरोध किया गया। सभी के हस्ताक्षर से परियोजना अधिकारी को ऑडिट को रोकने के लिए पत्र दिया गया। और कहा कि जब तक कार्य बहिष्कार चल रहा है कोई भी विभागीय या गैर विभागीय कार्य नहीं किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परियोजना में सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद प्रदेश महामंत्री द्वारा ममता बादल ने सभी कार्यकर्ताओं की बैठक ली बैठक की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें