जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने लालजीवाला पार्किंग में बसों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 20 बसों के चालान किए गए, जबकि तीन बसों को सीज किया गया। इसके अलावा 10 बसों की फिटनेस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। पार्किंग में बसों की जांच के लिए संयुक्त अभियान जारी है।