गांधी जयंती के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन ‘गो क्लीन, गो ग्रीन’ अभियान के तहत हल्द्वानी शहर में सफाई महाअभियान चलाया जा रहा है। शहरवासी अपने शहर को साफ करने में जुटे हैं। स्थानीय लोगों के साथ ही सुरक्षा बलों के जवानों ने भी स्वच्छता अभियान में अपना हाथ बंटाया।