चंपावत जिले के बनबसा में भारत की तरफ से बनने वाला लैंडपोर्ट अप्रैल 2027 में पूरा हो जाएगा। काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि लोक निर्माण विभाग, वन, एचएआई, सिंचाई, लघु सिंचाई के अधिकारियों को परियोजना की सभी समस्याओं का समाधान कर निर्माण की प्रक्रिया की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बनबसा के गुदमी में 500 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना की सुरक्षा प्रणाली, डिजिटल निगरानी तंत्र और स्मार्ट प्रबंधन व्यवस्थाओं से लैस होगा।