उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि मेले में 12 वें दिन भी श्रद्धालुओं का रैला उमड़ा। इस बीच मां के दर्शन के बाद श्रद्धालु शारदा घाट के स्नान के लिए उमड़े, इससे घाट में मां के जयकारों की गूंज रही और माहौल भक्ति में डूबा रहा। मेले में रात और दिन श्रद्धालुओं के जत्थे आगे बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेल, बस, निजी वाहन और डोले के साथ पैदल जत्थों का आगे बढ़ना जारी रहा। सुबह और शाम के समय अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइन लगी।