चंपावत में जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों के लिए रैली निकाली। डीएम कार्यालय परिसर में विभिन्न मांगों के लिए धरना देने जा रही कार्यकर्ताओं को धरना स्थल भैरवा पार्किंग के पास भारी पुलिस बल ने रोक दिया। उन्हें प्रशासन के निर्धारित धरना स्थल पर ही धरना देने को कहा। मान मनौवल के बाद कार्यकर्ताएं मान गई। कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे एसडीएम अनुराग आर्या को अपनी मांगों का ज्ञापन सीएम और बाल विकास मंत्री को भेजा।