कर्णप्रयाग के ग्राम पंचायत सेमी ग्वाड़ के देवतोली में महाविद्यालय के मुख्य गेट के पास बिखरे कूड़े को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 15 दिनों से अधिक समय से कूड़ा नहीं उठाया गया है। ऐसे में बारिश के चलते कूड़े से दुर्गंध आ रही है। जबकि कूड़ा वाहनों के टायरों के साथ सड़क पर फैल गया है। जिससे की आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं धूप आने पर कूड़े के दुर्गंध आ रही है। जबकि महाविद्यालय में प्रवेश के चलते हर दिन काफी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए महाविद्यालय आ रहे है। ग्रामीणों और छात्र नेताओं ने कहा कि यदि जल्द कूड़े का स्थाई समाधान नहीं किया जाता। तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।