फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सैन्य बाहुल्य गांव सवाड में शुरू हुआ तीन दिवसीय अमर शहीद सैनिक मेला, सांसद अनिल बलूनी पहुंचे

रेनू सकलानी Updated Sat, 07 Dec 2024 02:49 PM IST

देवाल ब्लाक के दूरस्थ सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ में शहीद सैनिकों की स्मृति और सम्मान में आयोजित तीन दिवसीय 17वॉ अमर शहीद सैनिक मेले का शनिवार को आगाज हो गया है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने मेले का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाऐं दी। उन्होंने सवाड़ स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं श्रद्वासुमन अपिर्त करते हुए वीर भूमि के अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान गढ़वाल सांसद ने सवाड़ गांव में सैनिक म्यूजियम के लिए 10 लाख देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जल्द ही सवाड़ में केन्द्रीय विद्यालय के प्रस्ताव को स्वीकृत कराया जाएगा। मेला समिति एवं क्षेत्रीय जनता ने परमपरागत बाधयत्रों के साथ गढ़वाल सांसद का भव्य स्वागत किया करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। सैन्य बाहुल्य गांव सवाड से 22 सैनिकों ने प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया था। जबकि 38 सैनिकों ने द्वितीय विश्व युद्ध, 14 सैनिकों ने पेशावर कांड तथा 17 सैनिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है। सवाड गांव से 1971 बांग्लादेश युद्ध में 28 सैनिकों, ऑपरेशन व्यूल स्टार में 15 सैनिकों ने भाग लिया था। वीर भूमि सवाड़ से वर्तमान में भारतीय सेना में 128 सैनिक सेवारत है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें