थराली-देवाल-वाण स्टेट हाइवे बंद होने से जब लोगों ने नंदकेशरी-ग्वालदम वैकल्पिक मोटर मार्ग का रूख किया तो यहां पर नंदकेशरी के पास धरातल्ला सड़क का मलबा और पानी से सड़क बाधित हो गई किसी तरह वाहन चालकों एवं सवारियों ने स्वयं सड़क साफ की और वाहन निकाले। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने बताया कि सड़कों को खोलने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन उणीबगड़, गमलीगाड़ और सुयालकोट में लगातार भूस्खलन होने से एक-एक जेसीबी हर सय यहां पर तैनात करनी पड़ रही है जिससे और सड़क खोलने में देरी हो सकती है।