फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता: थराली में सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा रैली

थराली में सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा रैली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के अद्भुत साहस और शौर्य के सम्मान में थराली में तिरंगा शौर्य सम्मान रैली का आयोजन किया गया। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों ने नगर में रैली निकालते हुए सरकार और भारतीय सेना का धन्यवाद अर्पित किया। इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि सरकार और भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना और सरकार आतंकवाद को लेकर गंभीर है। यदि देश मे कोई भी आतंकवादी घटना होती है। तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें