राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की ओर से नेत्र शिविर लगाया गया। शिविर में 25 वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई। मंगलवार को आयोजित नेत्र शिविर में वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक आरती ने चालकों की आंखों की जांच की। साथ ही चालकों को जरूरी स्वास्थ्य परामर्श भी दिए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अभिषेक भट्गांई ने बताया कि 16 जनवरी से 14 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें परिवहन विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें चालकों को सुरक्षित यातायात का संदेश दिया जा रहा है। बाईट- अभिषेक भट्गांई संभागीय परिवहन अधिकारी चमोली