फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राइफलमैन किशन सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Dec 2024 02:34 PM IST

गौचर में राइफलमैन किशन सिंह बिष्ट (41 वर्ष) का आकस्मिक निधन होने से शुक्रवार को यहां अलकनंदा नदी तट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया । गमगीन माहौल में उनके चौदह वर्षीय बेटे आयूष बिष्ट और भाई शोभन सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। राइफलमैन किशन सिंह बिष्ट 11 आसाम राइफल में आसाम के चांगलांग जिले के खरसंग में तैनात थे और आजकल छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ साकेतनगर गौचर में रह रहे थे। बुधवार रात्रि को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी, चौदह वर्षीय बेटे और दो दस वर्षीय बेटियों को छोड़ गए हैं। शुक्रवार सुबह जैसे ही उनके पार्थिव शरीर को साकेतनगर लाया गया तो घर में कोहराम मच गया।  6 ग्रेनेडियर रुद्रप्रयाग के जवानों ने उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर बिगुल बैंड धुन के साथ गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी । इसके बाद उनके बेटे और भाई ने चिता को मुखाग्नि देकर उन्हें अंतिम विदाई दी ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें