ऑल इण्डिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स के बैनर तले मेडिकल स्टोर के संचालको ने अपने प्रतिष्ठानो को बंद रखा। ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री रोकने, कोविड जीएसआर 220 वापस लाने की मांग की। कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारीयों और अन्य संचालकों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से पीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा की ऑनलाइन दवाइयों बिना जाँच की बिक्री की जा रही है. वहीं कई दवाइयां नशे से संबन्धित भी है। जिससे करोड़ो लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं मेडिकल स्टोर बंद होने से लोगों को दवाइयों के लिए भटकना पड़ा।