सकंड गांव के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्राथमिक सर्वे का शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति में सर्वे कार्य शुरू किया। विभाग द्वारा करीब 2 किलोमीटर तक एलाइनमेंट के आधार पर सर्वे कार्य शुरू किया गया। सकंड के ग्रामीण पिछले कई वर्षों से लगातार सड़क की मांग कर रहे हैं।