सोमवार को बीआरसी कार्यालय में सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह ने किया। प्रतियोगिता के रैंम्प वॉक में नौटी संकुल ने प्रथम और झिरकोटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य प्राथमिक वर्ग में नैनीसैण प्रथम और झिरकोटी द्वितीय रहा। जबकि उच्च प्राथमिक वर्ग में झिरकोटी ने प्रथम और नौटी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लोकगायन प्राथमिक वर्ग में नैनीसैण प्रथम और सिमली दूसरे स्थान पर रहा। उच्च प्राथमिक वर्ग में सिमली प्रथम और नैनीसैण ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कविता में नैनीसैण के ध्रुव पंवार ने प्रथम और झिरकोटी की इल्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कहानी में इल्मा प्रथम और अनिकेत ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं सर्वश्रेष्ठ एसएमसी झिरकोटी, स्टाॅल और प्रदर्शनी में नैनीसैण दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रही। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राशिसं जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी, भगवती प्रसाद बेंजवाल, राजेश मिश्रा, बीआरपी भारती, वंदना, अंजना, मनोज भट्ट आदि मौजदू रहे।