कर्णप्रयाग। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कर्णप्रयाग में एक बैठक हुई। निर्वाचक नामावली प्रेक्षक उत्तम सिंह चौहान ने इसकी अध्यक्षता की। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) तथा बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।