फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 24 मई को रैली

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा शाखा चमोली ने रविवार को बैठक की। इसमें 24 मई की हुंकार रैली की रणनीति पर चर्चा करते हुए ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें हिमांशु नेगी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2005 से 55 हजार सरकारी कर्मियों को पेंशन नहीं मिल रही, जिससे वृद्धावस्था में आजीविका का संकट है। वक्ताओं ने सांसदों-विधायकों को पांच वर्ष की सेवा पर पेंशन मिलने के बावजूद कर्मियों से भेदभाव पर चिंता जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं, तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। इसके लिए कर्मचारी 24 मई को कर्णप्रयाग में जिलास्तरीय हुंकार रैली का आयोजन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें