फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnaprayag: बेस अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को लेकर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह आंदोलन हुआ शुरू

Alka Tyagi Updated Fri, 05 Jun 2026 08:17 PM IST

शुक्रवार को महिला बेस अस्पताल सिमली की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए ग्राम प्रधान संगठन चमोली के जिलाध्यक्ष उमेश खंडूड़ी ने सिमली बाजार में अनिश्चित कालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। उमेश खंडूडी का कहना है कि करोड़ो की लागत से बना अस्पताल केवल धूल छाप रहा है। सरकार को इस पर ध्यान देकर इसका नियमिति संचालन करना चाहिए। जिससे की पूरे जनपद को इसका लाभ मिल सके। शुक्रवार को सुबह 10 बजे सिमली बाजार में जिलाध्यक्ष उमेश खंडूडी ने धरना शुरु किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विगत एक दशक पूर्व तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. एपी मैखुरी ने लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के दृष्टिकोण से जनपद चमोली के केंद्र बिंदु सिमली में महिला बेस अस्पताल की स्वीकृति प्रदान की थी। तथा यहां पर करोड़ों की लागत से अस्पताल और विभागीय कर्मियों के लिए आवासीय भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन वर्तमान में सिमली बेस अस्पताल की दयनीय स्थिति बनी हुई है। कहा कि कई बार बेस अस्पताल के संचालन को लेकर आंदोलन किए गए हैं। लेकिन राज्य सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें