फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता को न्याय दो पदयात्रा पहुंची गोपेश्वर, जनसभा में गरजे गणेश गोदियाल

अंकिता भंडारी को न्याय दो पदयात्रा के तहत मंगलवार को गोपेश्वर नगर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करीब एक किलोमीटर तक रैली निकाली। जिसमें जनपद के तीनाें विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठाई। नगर के टैक्सी स्टेंड पर आयोजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। यह जनता की मांग है। आरोप लगाया कि सरकार अपने नेताओं को बचाने में पूरी जोर लगा रही है। कहा, अंकिता की हत्या के बाद सरकार ने सबूतों को नष्ट करने का काम किया और आज हत्याकांड के सबूत मांगे जा रहे हैं। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जो भी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रहा है, उन पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उनकी कानूनी लड़ाई हम लड़ेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें