गौचर मेले पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में जागर सम्राट और पद्मश्री डॉ प्रीतम भरतवाण और कुमाउनी गायिका खुशी जोशी के गीतों पर लोग जमकर थिरके। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुति को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पांडाल पहुँचे रहे। जय मा भगवती जागर.. सब कठा हवगेने...पांडव जागर.. आदि प्रस्तुतियो ने दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथियों में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष गैरसेण मोहन भंडारी,, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल ब्रतवाल आदि मौजूद रहे