फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाल में दो दिन से कुनारबैंड- घेस- हिमनी- बलाण मोटर मार्ग बंद होने से इस क्षेत्र के चार ग्राम पंचायत का संपर्क कटा है।

कुनारबैंड- घेस - हिमनी - बलाण सडक जनगौल में बंद है, यहां पर बडे रूप में भूस्खलन हो रहा है, लगातार पत्थर व मलवा आने से मलवा हटाने पहुंची जेशीबी मशीन मौके पर खडी है, करीब 40 किमी की यह सडक बंद होने से इस क्षेत्र के घेस, हिमनी, बलाण व पिनाऊं का संपर्क कटा है। पिनाऊं के बलवंत सिंह, घेस के धन सिंह बिष्ट व कुंदन भंडारी ने बताया कि जनगौल में सडक बंद होने से इस क्षेत्र के करीब पांच हजार आवादी का संपर्क कटा है, लोग जनगौल में खतरनाक चट्टान से आर- पार कर रहे हैं। वही लोनिवि के एई जेके टम्टा ने बताया कि जनगौल में मलबा हटाने के लिए जेशीबी मशीन लगी है, यहां पर लगातार मलबा व बडे बोल्डर गिर रहे हैं, शीघ्र मलबा हटाकर मार्ग खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें