पूर्व विधायक स्व शेर सिंह दानू स्मृति औद्योगिक, सांस्कृतिक और पर्यटन मेला का आयोजन देवाल के लोहाजंग में किया जा रहा है। मेला चमोली के पहले विधायक शेर सिंह दानू के जन्म दिवस के अवसर पर किया जाता है। मेले में सांस्कृतिक दलों, लोक कलाकारों, महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों एवं स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया। सरकारी विभागों के साथ ही स्वयं सहायता समूह के स्टॉल भी मेले के आकर्षण हैं। स्टालों के माध्यम से लोगों को जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लोग स्थानीय उत्पादों की खूब खरीदारी कर रहे है। मेले में वाण गांव की प्रसिद्ध राजमा भी खूब बिक रही है।