फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में विस्फोटक के मामले में पांच सदस्यीय टीम गठित

विकासखंड के कपीरी पट्टी में किमोली मोटर मार्ग पर निर्माण के दौरान ब्लास्टिंग मामले में स्थानीय ग्रामीण उपजिलाधिकारी से मिले। उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। जिसके लिए उपजिलाधिकारी ने पांच सदस्यीय जांच टीम बनाई। जिसमें जिला खान, जल संस्थान, लोनिवि, अग्निशमन और प्रशासन के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। टीम मौके पर जाकर आख्या तैयार करेगी। जिसको उपजिलाधिकारी को सौपेंगे। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लोनिवि विभाग गौचर की ओर से किमोली मोटर मार्ग पर सड़क कटिंग का कार्य किया जा रहा है। निर्माण के दौरान ब्लास्टिंग का प्रयोग किया गया। जिसका स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीण राकेश नेगी ने बताया कि सड़क कटिंग के दौरान किए जा रही ब्लास्टिंग से गांव को खतरा बन गया है। ग्रामीणों की पानी की पेयजल लाइन टूट गई है। जिसकी शिकायत जन जन के द्वार कार्यक्रम और अपर जिलाधिकारी को भी शिकायत की गई थी। लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। ऐसे में ग्रामीणों में भारी रोष है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें