कर्णप्रयाग में बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर खड़ीखाल के पास हुए डंपर हादसे के बाद पांचवें दिन भी तीन लोगों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बुधवार को गोताखोरों की टीम ने नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि लगातार सर्च अभियान जारी है, लेकिन बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ने से दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन राहत और खोजबीन कार्य में जुटा हुआ है।