चमोली ज्योतिर्मठ में मूल निवासी स्वाभिमान संगठन के बैनर तले ज्योतिर्मठ के आपदा प्रभावितों ने मुख्य बाजार से तहसील परिसर तक रैली निकाली । 18 माह बाद भी जोशीमठ में सुरक्षात्मक कार्य न होने को लेकर प्रभावितों में भारी रोष है। जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई न होने पर 27 सितंबर को किया जाएगा चक्का जाम।