चमोली जिले के आदिबदरी में रानीगढ पट्टी की अराध्या देवराड़ी देवी की देवारा यात्रा ने आदिबदरी प्रवास के बाद नगली गांव के लिए प्रस्थान किया। मंदिर परिसर में देवी व देवी के पश्वाओं ने देर रात तक नृत्य किया। इस अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं व पुरुषों ने और बाहर के तीर्थ यात्रियों ने कीर्तन गाए व देवताओं को पूजा अर्पित की। विशिष्ट यजमान के रूप में विजय चमोला आरके दुर्गा प्रसाद कपरवाण ने देवी को पूजा अर्पित की पूजा के बाद गाजे-बाजे शंख ध्वनी घंटे घड़ियालों के स्वर के बीच देवरा यात्रा के निशान व डोली को मंदिर परिसर की चौहदी को लांघ कर पश्वा बाहर लाए। फिर श्रद्धालुओं ने नम आंखों से देवारा यात्रा को विदा किया। सभी श्रद्धालु भक्त पवित्र वसुधारा तक देवी को विदा करने गए। देवरा यात्रा भलसों ,जैम होते हुए नंगली गांव में आज रात्रि प्रवास करेगी गांव में नवीन बहुगुणा, मदन कठैत, कुंवर सिंह कठैत, जानकी नवानी व अन्य ग्रामीण व्यवस्था में विशेष सहयोग कर रहे हैं।