गढ़वाल राइफल रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने यूथ फाउंडेशन, विधानसभा भवन भराड़ीसैंण और यूथ फिजिकल एकेडमी के कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने गढ़वाली में लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।